Tuesday, 17 April 2018

राजस्थान में चित्रकला पार्ट 3

दोस्तों आपने पिछली पोस्टों मे राजस्थान की चित्रकला के मेवाड़ चित्र शैली और मारवाड़ चित्र शैली के बारे में अध्ययन किया आज हम इसी टॉपिक के अन्तर्गत ढुँढाड चित्र शैली एवं हाड़ौती चित्र शैली के बारे में चर्चा करेंगे
                      ढुँढाड चित्र शैली
                 - - - - - - - - - - - - - - -
विषय - उधानो के चित्र
           हाथियों के चित्र
           कृष्ण भक्ति से संबंधित
रँग - नीला, हरा, लाल
पेड - पीपल और वट वृक्ष
नायिका का प्रकार - रूप गर्विता
नायिका नेत्र - मीन सदृश
- प्रताप सिंह का काल ढुँढाड चित्र शैली का स्वर्णिम काल माना जाता है
- आदम कद चित्र इस शैली की मुख्य विशेषता है साहिब राम के द्वारा ढुँढाड चित्र शैली में ईश्वरी सिंह का आदम कद चित्र बनाया गया
- प्रताप सिंह का काल अलवर चित्र शैली का भी स्वर्णिम काल माना जाता है
- अलवर चित्र शैली में गणिकाओ के चित्र विशेष रूप से प्रसिद्ध है
- मुलचंद को अलवर चित्र शैली का प्रमुख चित्रकार माना जाता है
- चित्रकला के विकास हेतु कार्यरत संस्थान आयमा व कलावृंत जयपुर जिले में स्थित है
- राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स (मदरसा हुनरी) सवाई रामसिंह के द्वारा स्थापित किया गया
- पोथी खाना संग्रहालय भी जयपुर में ही स्थित है
                      हाड़ौती चित्र शैली
                 - - - - - - - - - - - - - - - - -
रँग - नीला और हरा
पेड - खजूर
-राव सुर्जन सिंह के काल इस चित्र शैली की शुरुआत हुई
- उम्मेद सिंह का काल इस शैली का स्वर्णिम काल माना जाता है
- इस चित्र शैली की मुख्य विशेषता भित्ति चित्रकला है भित्ति चित्रकला को फ्रेस्को पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है इसकी शुरुआत अकबर के काल से मानी जाती है
- बूंदी चित्र शैली में पशु पक्षियों से संबंधित तथा कोटा चित्र शैली में आखेट से संबंधित चित्र बनाये गये
- कोटा चित्र शैली में वल्लभ सम्प्रदाय से संबंधित चित्र भी बनाये गये
- डालू हाड़ौती चित्र शैली के प्रमुख चित्रकार माने गए हैं
राव छत्रशाल के काल में भित्ति चित्रों से सज्जित रँग महल का निर्माण किया गया
- हाड़ौती चित्र शैली में सोने चांदी का प्रयोग किया गया था
हाड़ौती चित्र शैली के प्रमुख चित्रकार - रामलाल, अली रज़ा, हसन, सुर्जन, अहमद ali, रघुनाथ, गोविंद राम आदि
दोस्तों मैंने अपने तीनों पोस्टों मे राजस्थान की चित्रकला
का संपूर्ण विश्लेषण किया है 
अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगती है तो प्लीज मेरे फेसबुक पेज को लाइक करे और शेयर करे ताकि आपको लेटस्ट अपडेट मिलती रहे फेसबुक पेज का लिंक नीचे दिया गया है

No comments:

Post a Comment